द्विगु समास
द्विगु समास की परिभाषा :
द्विगु समास के उदाहरण :
परिभाषा :
जिस समास का पूर्व अथवा पहला पद संख्यावाची हो तथा समस्त पद समूह का बोध कराता हो, वह द्विगु समास कहलाता है।
उत्तर पद में स्थित मूल शब्द प्रधान माना जाता है।
पूर्व पद में उपस्थित संख्यावाचक विशेषण उत्तर पद के मूल शब्द की विशेषता बताता है।
यह संख्यावाचक के साथ दिशावाचक विशेषण भी होता है जो उत्तर पद में अवस्थित मूल शब्द से जुड़कर समाहार का निर्माण करता है।
उदाहरण :
समस्त पद विग्रह
चौराहा चार राहों का समूह
उपरोक्त उदाहरण में प्रथम पद में 'चौ' का अर्थ 'चार' होता है जो संख्यावाचक विशेषण है। यह मूल शब्दों को गणनाकर निश्चित योगफल या संख्या बताता है। समस्त पद 'चौराहा' उस स्थान का बोध कराता है जहाँ चार राहों का समूह है।
द्विगु समास के उदाहरण :
समस्त पद विग्रह
दोराहा दो राहों का समूह
दोपहर दो पहरों का समूह
द्विदल दो दलों का समूह
तिरंगा तीन रंगों का समूह
तिमाही तीन माहों का समूह
त्रिमूर्ति तीन मूर्तियों का समूह
त्रिरत्न तीन रत्नों का समूह
त्रिभुज तीन भुजाओंं का समूह
त्रिलोक तीन लोकों का समूह
त्रिकोण तीन कोणों का समूह
त्रिभुवन तीन भुवनों का समूह
त्रिफला तीन फलों का समूह
त्रिशूल तीन शूलों का समूह
त्रिदेव तीन देवों का समूह
त्रिनेत्र तीन नेत्रों का समूह
त्रिवेणी तीन वेणियों का समूह
त्रिलोकी तीन लोकों का समूह
चवन्नी चार आनों का समूह
चतुर्मुख चार मुखों का समूह
चतुर्भुज चार भुजाओं का समूह
चातुर्वण चार वर्णों का समूह
चारपाई चार पायों का समूह
चौपाया चार पैरों का समूह
चौमासा चार मासों का समूह
चौमुख चार मुँहों का समूह
पंचरत्न पाँच रत्नों का समूह
पंचपात्र पाँच पात्रों का समूह
पंचपल्लव पाँच पल्लवों का समूह
पंचकोण पाँच कोणों का समूह
पंचतंत्र पाँच तंत्रों का समूह
पंचवटी पाँच वटों का समूह
पंचानन पाँच सिरों का समूह
पसेरी पाँच सेरों का समूह
षटरस छः रसों का समूह
षटकोण छः कोणों का समूह
छमाही छः माहों का समूह
सप्तऋषि सात ऋषियों का समूह
सप्तद्वीप सात द्वीपों का समूह
सप्तसिंधु सात सिंधुओं का समूह
सप्ताह सात दिनों का समूह
सतसई सात सौ दोहों का समूह
अठन्नी आठ आनों का समूह
अठकोना आठ कोनों का समूह
अष्टग्रह आठ ग्रहों का समूह
अष्टगंध आठ गंध द्रव्यों का समूह
अष्टधातु आठ धातुओं का समूह
अष्टयाम आठ पहरों का समूह
अष्टसिद्धि आठ सिद्धियों का समूह
अष्टाध्यायी आठ अध्यायों का समूह
नौरत्न नौ रत्नों का समूह
नौलखा नौ लाखों का समूह
नौरात्रि नौ रात्रियों का समूह
नवरात्र नौ रातों का समूह
नवग्रह नौ ग्रहों का समूह
दशानन दस सिरों का समूह
दशावतार दस अवतारों का समूह
शताब्दी सौ वर्षों का समूह
पौर्वशाला पूर्व की शाला
No comments:
Post a Comment