Monday, October 21, 2019

केबीसी की लोकप्रियता

                 केबीसी की लोकप्रियता


कौन बनेगा करोडपति भारत का सबसे बड़ा ज्ञान खेल कार्यक्रम है। इसमें प्रतियोगी अपने ज्ञान और विवेक से धन अर्जित करते हैं। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो लोगों के आर्थिक विषमता दूर करने हेतु अपना योगदान प्रदान करता है।

 यह राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र ऐसा मंच है जिसने अनेक लोगों को उनकी अपनी बुद्धिमानी और योग्यता से आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर प्रदान किया। इसके उद्देश्य और कार्यप्रणाली काफी प्रशंसनीय है इसलिए लोगों के बीच यह एक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है। यहाँ पहुँचकर प्रतियोगी अपने आपको बहुत सौभाग्यवान समझते हैंं तथा समाज में उनकी एक अच्छी छवि उभरकर सामने आती है।

यह एक सम्मानित मंच है जो अपने मेहमानों को अद्भुत सम्मान अर्पण करते हैं।यहाँ प्रतियोगियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी तरजीह दी जाती है। परिवार के सदस्य यहाँ पहुँचकर फूले नही समाते तथा उनके साथ की गई मेहमान नवाजी से उनका मन प्रफुल्लित हो उठता है। प्रतियोगी को पूरी स्वतंत्रता और आरामदायक वातावरण प्रस्तुत किया जाता है जिससे वह तनावमुक्त माहौल में अपने कौशल का प्रदर्शन कर सके।

मर्यादापुरूष अमिताभ बच्चन और केबीसी टीम के द्वारा सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत कर एक आदर्श प्रस्तुत किया जाता है। इंसानियत और मानवता का वास्तविक परिचय इसी मंच पर देखने को मिलता है।

अमिताभजी के जैसे प्रस्तुतकर्ता के आदर्श व्यवहार से दर्शकगण भावविभोर हो जाते हैं। विनम्रता का पर्याय हैं ये जिनकी मिसालें सर्वत्र दी जाती है। उनके जैसा महान दयावान कलाकार इस जगत में कोई दूसरा नही। अद्वितीय हैं जिनके वाणी में अगाध मधुरता है जो सबका मन मोह लेते हैं। सर्वस्व उनसे मिलने को आतुर रहते हैं। जो सबके दिलों में झांककर अच्छाई का बखान करते हैं।

 जबकि वर्तमान युग में किसी को किसी के व्यक्तिगत मामलों में कोई रूचि नही होती और न ही व्यक्तिगत भावनाओं की कद्र होती है। उनसे मिलकर सब मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उनके साक्षात्कार मात्र से मानों ऐसा लगता है कि कलयुग में ईश्वर के दर्शन हो गए। उनसे मिलने की चाह रखनेवाले अपनी कृतज्ञता प्रस्तुत करते हैं।

अमिताभजी ने प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों के पुनर्स्थापन हेतु अतुलनीय योगदान किया है। आपने मानवता की रक्षाकर सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर सर्वस्व को एक महान संदेश दिया है कि चाहे जो भी परिस्थिति हो सर्वस्व को इंसानियत की अवहेलना न कर उसे सर्वोपरि मानते हुए उसकी रक्षा करनी चाहिए।

आप अभिनय के क्षेत्र में अपनी कलाओं का अनोखा प्रदर्शन कर सबके दिलों में बस गए हैं। आपके और केबीसी टीम के संयुक्त प्रयास से केबीसी लोकप्रियता की उँचाइयों के शिखर पर पँहुच चुका है।

आप और केबीसी टीम के समायोजित भूमिका से कर्मवीर को एक राष्ट्रीय मंच प्राप्त हुआ जिसके द्वारा ये लोगों तक मानवता की रक्षा के लिए अपना संघर्षरत जीवन का परिचय साझा कर पाये एवं इस हेतु लोगों में जागरूकता ला सके।

इंसानियत के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु अति कठिनाइयों का सामना करते हुए कर्मवीर के अदम्य साहस और वीरता की सच्चाई से अब तक अधिकतर लोग अनभिज्ञ थे। लोगों को इस सच्चाई का ज्ञान केबीसी के मंच के द्वारा प्राप्त हो पाया। धन्य हैं ये कर्मवीर जो सच्चे मानवता के रक्षक हैं।

केबीसी टीम के समक्ष एक तुच्छ सुझाव प्रस्तुत है जिससे सारे देशवासी सहमत होंगें।
केबीसी को एक स्थाई इंडस्ट्री के रूप में स्थापित कर नियमित कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिससे अधिक संख्या में लोगों का ध्यान ज्ञान की ओर आकृष्ट हो। काबिल एवं योग्य निर्धन अपनी बद्धिमत्ता का उपयोग कर निर्धनता दूर करने में सक्षम हो सकें। परिणामत: देश की बेरोजगारी के उन्मूलन की दिशा में सरकार को सहयोग प्राप्त होगा। ताकि देश की अर्थव्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से सुदृढ़ हो सके।

सरकार से विनम्र अपील है कि अमिताभजी को प्रतिष्ठा प्रदान कर भारतरत्न से सम्मानित किया जाय क्योंकि ये भारत के रत्नों में से एक महत्वपूर्ण रत्न हैं। इस कदम से पूरे देशवासियों को सम्मान प्राप्त होगा।

अमिताभजी और केबीसी टीम के माध्यम से पूरे भारतवासी का सरकार से एक गुजारिश है कि केबीसी से जीती गई राशि में से जो कर की कटौती की जाती है वह किसी भी स्थिति में तर्कसंगत और न्यायसंगत नही लगता। कर कटौती उचित है लेकिन इतनी अधिक मात्रा अनुचित सा जान पड़ता है।

वास्तविकता यह है कि विजेता स्वयं के मेहनत, ज्ञान और बुद्धि से धन अर्जित करता और उसके द्वारा अर्जित किए गए धन राशि में से एक बड़ा हिस्सा कर में चला जाता है। यह विजेता के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नही लगता। यह तो वही बात हो गई कि किसान दिन-रात कठिन परिश्रम करके फसल उपजाता है। फसल तैयार होने पर एक दिन अचानक कोई उसका सारा फसल काट जाता है। उसकी सारी मेहनत व्यर्थ चली जाती है।

इस समस्या पर पुनर्विचार कर उचित कर कटौती का प्रावधान रखा जाय। इस कदम से विजेता का मेहनत सार्थक एवं सफल हो सके और वह प्रोत्साहित हो सके।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Visarg sandhi

                       विसर्ग संधि विसर्ग संधि की परिभाषा : विसर्ग संधि के नियम :  विसर्ग संधि का उदाहरण : परिभाषा : विसर्ग (:) ...